धोनी आज भारतीय इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं| धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 का ताज हासिल किया था| धोनी न सिर्फ बेहतरीन कप्तान रहे बल्कि धोनी वनडे में एक महान बल्लेबाज भी माने जाते हैं|


विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती देखते ही बनती है| धोनी की तेजी का कारण इनकी फिटनेस भी है| धोनी आईपीएल में चेन्नई की टीम की तरफ से खेलते हैं|


क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी हैं जो करोड़ों रूपये कमाने के बाद अपनी लाइफ स्टाइल बदल लेते हैं| धोनी के ऊपर दौलत और शोहरत का ज्यादा असर नहीं हुआ है| धोनी अभी भी काफी सिंपल लाइफ जीते हैं| धोनी नास्ते में ताजा फल, नट्स और दलिया खाते हैं|


धोनीलंच के दौरान भी पौष्टिकआहार लेते हैं| ये चिकन और दाल रोटी का आहार करते हैं| इन्हें सलाद बेहद पसंद है| स्नकेस के दौरान, ये दही और चिकन सैंडविच खाना पसंद करते हैं| एक तरफ विराट कोहली काफी महंगा पानी पीते हैं तो धोनी साधारण पानी ही पीते हैं|
धोनी के एक दिन के खाने का खर्च लगभग 2300 रूपये होता है| जो दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में काफी कम है| आप भी अपनी राय नीचे कमेंट करें|